HEADLINES


More

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने कहा मांगें पूरी करने का सरकार का प्रचार झूठा व भ्रामक

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 27 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के किए जा रहे प्रचार को झूठा, भ्रामक एवं कर्मचारियों को गुमराह करने वाला बताया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जिन मांगों को सरकार पूरा होने का दावा कर रही है, उनमें से कई पर केवल सैद्धांतिक सहमति हुई है। जब तक उनके लिखित आदेश जारी कर धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक उन्हें पूरा हुआ बताना गलत है। नपा कर्मचारी संघ के वहां पर नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों ने आज 22 में दिन भी हड़ताल जारी रखी हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिलीप ने की तथा मंच का संचालन कुर्मी नेता लक्ष्मण पारचा ने किया।


 हड़ताल स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया प्रेस को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने की बजाय प्रचार के माध्यम से अपनी पीठ थपथपा रही है। सरकार को प्रचार और बयानबाजी छोड़कर सहमति वाली सभी मांगों के तत्काल लिखित आदेश जारी करने चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा सचिव अनूप चंडालिया राज्य उपाध्यक्ष कमला जिला प्रधान दलित बहोत जिला सचिव अनिल चंडालिया सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगोहेर प्रमुखता से शामिल रहे।

शहीद रणवीर एवं भविचंद्र के आश्रितों से किया वादा पूरा करे सरकार

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारी रणवीर एवं भविचंद्र के आश्रितों को सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से दिए गए आश्वासन के बावजूद अभी तक ₹50-₹50 लाख की आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी नहीं दी गई है। सरकार का यह रवैया शहीद कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ अन्याय तथा शहीदों का अपमान है। सरकार तत्काल अपने वादे को पूरा करे।

मंत्री की उदासीनता से कर्मचारी और जनता बेहाल

शास्त्री ने कहा कि संबंधित मंत्री के उदासीन रवैये के चलते पालिका, फायर एवं पटवारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल लंबी खिंचने से कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेल रहे हैं तथा आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार और संबंधित मंत्री की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पुलिसिया दमन के खिलाफ हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाई

उन्होंने बताया कि सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये तथा पुलिस के माध्यम से कर्मचारियों पर किए जा रहे दमन के विरोध में पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल 30 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 30 अगस्त को राज्य कमेटी की बैठक आयोजित कर आंदोलन को और तेज करने की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

लाठीचार्ज में दर्जनों कर्मचारी घायल, सिरसा और हिसार में फ्रैक्चर

संघ ने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें दर्जनों कर्मचारियों को चोटें आई हैं। सिरसा में महिला कर्मचारी तथा हिसार में एक पुरुष कर्मचारी को फ्रैक्चर हुआ है। इसके अतिरिक्त भी अनेक कर्मचारियों को गंभीर चोटें लगी हैं। सरकार को पुलिसिया दमन तुरंत बंद कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

कृष्ण बेदी के आश्वासन और वर्तमान भूमिका पर सवाल

शास्त्री ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री से जल्द बैठक करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी त

क समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसके विपरीत सफाई कर्मचारियों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की बात करके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों के लोकतांत्रिक आंदोलन को पुलिस के बल पर कुचलने का यह प्रयास सफल नहीं होगा।


सरकार से तत्काल समाधान की मांग

नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं फायर कर्मचारी यूनियन ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लिखित आदेश जारी कर तत्काल लागू किया जाए, शहीद रणवीर एवं भविचंद्र के आश्रितों को घोषित ₹50-₹50 लाख की आर्थिक सहायता तथा पक्की नौकरी दी जाए और कर्मचारियों पर पुलिसिया दमन बंद किया जाए।

इसके साथ ही सीवर सफाई की ठेका प्रथा समाप्त की जाए, पालिका रोल एवं फायर विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा नए पद सृजित कर सभी रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के माध्यम से हड़ताल का समाधान करे। कर्मचारी न्यायपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कर्मी नेता सुदेश कुमार, गुरुचरण खांडिया, श्री नन्द ढकोलिया, राहुल चिंडालिया, विशाल पारचा, महेंदर कुरिया, देवकी नन्दन, रणजीत सुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव , सुरेश देवी, ललिता देवी, कमलेश, कविता,   नरेश भगवाना , राजवीर, प्रेमपाल, हरि सिंह खांडिया, जितेंद्र छावड़ा,

No comments :

Leave a Reply