HEADLINES


More

पेयजल और सीवर जाम को लेकर प्रदर्शन:लोगों ने रोड जाम किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 20 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स के निवासियों ने सीवर जाम और गंदे पानी की समस्या को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से वे सीवर की समस्या से परेशान हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि सीवर का गंदा पानी लगातार घरों के बाहर और आसपास की सड़कों पर बह रहा है। इससे इलाके में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी और गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। कई बच्चों के लगातार बीमार होने की बात कहते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।


लोगों ने बताया कि सीवर की समस्या को लेकर वे कई बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

No comments :

Leave a Reply