फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू की जाएंगी।
ऐसे में फरीदाबाद के यात्री 15 अगस्त की सुबह अपने वाहनों से दिल्ली जाने की बजाय मेट्रो के शुरुआती समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की
तैयारी करें।
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी
डीएमआरसी के मुताबिक 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी।
सका लाभ फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। विशेष रूप से उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचना है।

No comments :