HEADLINES


More

खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची। गेस्ट टीचर के प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर को इस बारे में ज्ञापन सौंपा। गेस्ट टीचरों ने उन्हें बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को जल्द से जल्द लागू करवाकर उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए।

प्रतिनिधियों ने मंत्री से कहा कि प्रदेश के हजारों गे

स्ट टीचर पिछले 20-21 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की है, जो अपनी सेवा अवधि के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं और सेवानिवृत्ति की आयु के करीब हैं।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर वह इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से स्वयं भी मुलाकात करेंगे तथा समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इसी प्रकार अशोका एनक्लेव चिल्ड्रेन पार्क पॉकेट में एक दशक से भी ज्यादा समय से छठ पूजा आयोजित करने वाले छठ पूजा समिति सदस्यों के साथ आये देवेंद्र अग्रवाल ने मंत्री राजेश नागर को शिकायत दी कि किसी ने जानबूझकर उसी छठ घाट पर जिम मशीनें लगा दी हैं जिससे सैकड़ों परिवारों के लिए उनकी आस्था को संजो कर रखने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम अधिकारी को छठ घाट वाले स्थान को फाउंटेन लगाकर पक्का बनाने और जिम मशीनें पार्क में अन्यत्र लगाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार सेक्टर 83 स्थित गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी में डीटीपी की अनावश्यक तोड़फोड़ की आशंका को अधिकारी से बात कर दूर किया। निवासियों ने मंत्री द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया।

No comments :

Leave a Reply