HEADLINES


More

फरीदाबाद में एएसआई को पीटकर महिला मित्र का कार सहित अपहरण

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 1 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। महिला मित्र के साथ कार में मौजूद एएसआई को पीटकर बदमाशों ने उसकी कार में ही युवती का अपहरण कर लिया। एएसआई ने इसकी सूचना अपने थाना व क्राइम ब्रांचों की दी, पुलिस की तत्परता से कुछ समय बाद ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बीपीटीपी थाने में तैनात एएसआई धर्मेंद्र रात 10 बजे सेक्टर-78 में वि


ज्ञान भवन के पीछे कार में अपनी महिला मित्र के साथ थे। दर्ज मुकदमे के अनुसार युवती डेंटल डॉक्टर है। तीन युवकों ने आगे मोटरसाइकल लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।

एएसआई ने पूछा कि रास्ता क्यों रोका है तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी वहां दो लड़के और आ गए। उनमें एक के हाथ में सरिया था। उन्होंने आते ही एएसआई को सरिया से मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान युवती कार के अंदर ही बैठी रही। तभी एक लड़का कार की ड्राइवर सीट पर आकर बैठ गया। एक और लड़का युवती के साथ पिछली सीट पर बैठ गया।

दोनों युवती का अपहरण कर ले गए। दोनों लड़के काफी देर तक कार में युवती को इधर-उधर घुमाते रहे और उसके साथ मारपीट करते रहे।

इस दौरान एएसआई धर्मेंद्र ने मौके पर मौजूद एक युवक को पकड़ लिया, बाकी दो वहां से भाग गए। धर्मेंद्र ने अपने थाने के साथ ही क्राइम ब्रांचों को भी सूचना दे दी।

थोड़ी देर बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-75 और सेक्टर-65 मौके पर पहुंच गई। क्राइम ब्रांचों ने एएसआई द्वारा पकड़े गए युवक से पूछताछ कर युवती का अपहरण कर ले गए युवकों के नंबर हासिल किए और ट्रेसिंग कर उनका पीछा शुरू कर दिया।

गांव फरीदपुर के बस अड्डे के पास क्राइम ब्रांच ने कार को रोक लिया और युवकों को गिरफ्तार कर युवती की जान बचाई। युवती को लेकर भागने वालों की पहचान गांव भतौला निवासी यश और गांव फरीदपुर निवासी यशराज के रूप में हुई है। युवती को इलाज के लिए अकार्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments :

Leave a Reply