//# Adsense Code Here #//
अटाली गांव स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को श्री दुलीचंद फाउंडेशन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ लहरी सैनी एवं सैनी समाज अटाली के प्रधान जीतमल सैनी व दुलीचंद फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, गिर्राज सैनी ने रिबन काटकर किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दुलीचंद फाउंडेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रक्तदान करने से मानवता की सेवा और जीवन की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने क
हा कि युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान कर किसी के जीवन को बचाया जा सकता है।सैनी समाज के प्रधान जीतमल सैनी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है,बल्कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त का संचार सुचारू रूप से होता है। इसलिए हमें रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
गिर्राज सैनी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का अतिरिक्त स्तर नियंत्रित रहता है। रक्तदान करने के बाद शरीर में नए रक्त का संचार होता है। रक्तदान से पहले आपके हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और अन्य संक्रमणों की जांच की जाती है, जिससे कई छिपी हुई बीमारियों का समय पर पता चल जाता है।

No comments :