HEADLINES


More

पलवल में संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी का मर्डर:रोने पर डेढ़ माह के बेटे को भी मारा

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल में एक युवक सोहिल ने अपनी पत्नी शगुफ्ता (31) को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने शराब के नशे में फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच में खूब झगड़ा हुआ।

इसके बावजूद जब पत्नी नहीं मानी तो युवक ने चुन्नी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसी बीच पत्नी के पास सो रहा उसका डेढ़ महीने का बच्चा जुहान रोने लगा तो युवक ने उसका भी गला दबा दिया।

इसके बाद युवक काफी देर तक लाशों के पास ही बैठा रहा। नशा उतरने के बाद जब उसके कुछ नहीं सूझा, तो वह छत पर गया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें लग गईं।

इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो दो हत्याओं का पता चला। इसी बीच आरोपी सोहिल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने हत्या वाली रात की पूरी कहानी बताई है।


No comments :

Leave a Reply