HEADLINES


More

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 11 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद - फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना खेड़ी पुल क्षेत्र के अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में कार्रवाई करते हुये तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी बसेल्वा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है।


जांच में सामने आया कि 26/27 जुलाई की रात को उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था, उसके दोनों साथियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की मैकेनिक की दुकान है तथा 6वीं पास है, जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भारत कॉलोनी निवासी अमरेश पाठक ने बताया था कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 26/27 जुलाई की रात वह अपनी सफेद स्विफ्ट कार नम्बर DL7CS0299 से जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी के पास वह पेशाब करने के लिए कार से नीचे उतरा तो इसी दौरान तीन युवकों ने मौका पाकर उसको जबरन कार की पिछली सीट पर बैठा लिया और आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 4,600 रुपये नकद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक आईफोन-14, दो डेबिट कार्ड तथा हाथ की घड़ी लूट ली। वारदात के बाद शिकायतकर्ता को उसकी कार सहित थाना भूपानी क्षेत्र के गांव टिकावली के पास छोड़कर फरार हो गए और जाते समय कार की चाबी अपने साथ ले गए।


No comments :

Leave a Reply