HEADLINES


More

कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की पहचान है : सोहन पाल सिंह

Posted by : pramod goyal on : Monday, 3 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल शर्मा का फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय, सेक्टर-2 पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि "कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की पहचान है।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन तथा अथक परिश्रम के बल पर ही संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।


उन्होंने कहा कि श्री गोपाल शर्मा के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली का लाभ पूरे हरियाणा भाजपा संगठन को मिलेगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य और गति पकड़ेगा।
इस अवसर पर श्री गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

No comments :

Leave a Reply