HEADLINES


More

सार्वजनिक स्थान पर खेल रहे थे जुआ, 9 को किया गिरफ्तार, 9,880/- रुपए बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 23 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते 22 अगस्त को थाना मुजेसर व अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने बाटा पुल के नीचे जुआ खेल रहे 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 9,880/-रूपये जुआ की राशी बरामद की गई है।


थाना मुजेसर की टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 5 आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान टिंकू, सन्नी वासी पर्वतीय कॉलोनी, इमरान अली वासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, कृष्णा इलयास वासी एसी नगर व विजय वासी इन्द्रा कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है तथा उनसे जुआ की 5,630/-रू जुआ की राशी बरामद की गई है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपित राहुल वासी एसी नगर, सुरेन्द्र वासी मलेरना, काकू वासी इंन्द्रा कॉलोनी व इन्द्रेश वासी इन्द्रा कॉलोनी, फरीदाबाद को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 4250/-रूपये बरामद किये है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों+ में जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।


No comments :

Leave a Reply