//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहित, निवासी गांव बसई, महेन्द्रगढ, को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 6 बोतल अग्रेजी शराब मार्का रेड लेबल, 3 बोतल अग्रेजी शराब मार्का स्मिरनॉफ , 3 बोतल अग्रेजी शराब मार्का बैलेंटाइन, 3 बोतल अग्रजी शराब मार्का Black& White, 2 बोतल अग्रजी शराब मार्का ऑल सिजन, 12 अध्धे अग्रजी शराब मार्का आइकॉनिक व्हाइट व 9 अध्धे अग्रेजी शराब मार्का रॉकफोर्ड शराब बरामद कि गई।
इसी प्रकार पुलिस चौकी टाउन नंबर-03 की टीम ने कार्रवाई करते हुए रजत कुमार, निवासी NIT-05 , फरीदाबाद को 48 पव्वा रॉयल स्टैग सहित चिमनाबाई चौक NIT-03 से, पुलिस चौकी सैनिक कालोनी की टीम ने गौरव खत्री, वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को 47 पव्वा देसी शराब सहित नेहरु कालोनी से, थाना शहर बल्लभगढ की टीम ने पुनीत मंगल वासी न्यू भूड कलोनी ओल्ड फरीदाबाद को 53 पव्वा सहित भीकम कलोनी सीही गेट रोड से, थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने मोहित वासी गाँव बड़ोली फरीदाबाद को 52 पव्वा सहित गांव बडोली फरीदाबाद से, थाना सेक्टर-58 की टीम ने आकाश वासी राजीव कलोनी बल्लबगढ फरीदाबाद को 72 पव्वा देशी शराब मार्का मस्ताना सहित गांव झाडसैंतली से व थाना डबुआ की टीम ने हिमांशु वासी आई.पी कालोनी को 48 पव्वा देशी शराब सहित सेक्टर-49 से गिरफ्तार किया है।
सभी मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :