//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 12 अगस्त को 420 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शिवम(20) वासी कृष्णा कालोनी सेक्टर- 25 बल्लबगढ फऱीदाबाद के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 अगस्त को क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कृष्णा कालोनी सेक्टर-
25 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 420 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
25 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 420 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम 500 ग्राम गांजा 5000 रुपये में दिल्ली सदर बाजार से लाया था, जिसमें से कुछ उसने प्रयोग कर लिया था तथा कुछ बेच दिया था। आरोपी पर पूर्व में 2 NDPS के मामले दर्ज है।

No comments :