HEADLINES


More

सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन ने निगम मुख्यालय पर पहुंच कर दिया हड़ताल को समर्थन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 31 August 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,31 अगस्त।


नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। इतनी लंबी हड़ताल के बावजूद हड़ताली कर्मियों विशेषकर महिला कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हड़ताली कर्मियों के बीच नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और 10-15 सालों से कार्यरत ठेका कर्मियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी देने आदि मांगों और इसको लेकर चल रही हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के डिप्टी जरनल सेकेट्री सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहोत, सचिव अनिल चिंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर को सौंपा। समर्थन पत्र की प्र

ति माननीय मुख्यमंत्री और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री को भेजकर 13 मई के समझौते को लागू कर हड़ताल समाप्त करवाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र सिंह दुग्गल, राजेश बघेल, मास्टर राजेंद्र प्रसाद,शंकर दास, जोगिंदर,संजय दास, राजकुमार आदि शामिल थे।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा, महासचिव रतनलाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि 26 दिन से चल रही हड़ताल के कारण फरीदाबाद के अन्य क्षेत्रों की तरह सेक्टर तीन में भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और गंदगी फैली हुई है। जिसके कारण बीमारियां फैल रही है। लेकिन सरकार को ना तो जनता की परवाह है और ना ही कर्मचारियों की परवाह है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तूरंत हस्तक्षेप कर 13 मई के समझौते को लागू कर 6 जून से चल रही शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग कर्मियों की हड़ताल को समाप्त करवाने की मांग की। ताकि फरीदाबाद में साफ सफाई हो सकें। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के डिप्टी जरनल सेकेट्री सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहोत, सचिव अनिल चिंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर व सचिव महेंद्र कुड़ियां ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक ठेका कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाएगा और ठेका प्रथा समाप्त नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सात महीने बीत जाने के बाद भी फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी देने के आदेश जारी नहीं किए। शाम को हड़ताली कर्मचारियों ने बल्लभगढ़ व‌ फरीदाबाद में मशाल जुलूस निकाले गए।

हड़ताली कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेता श्री नंद ढकोलिया, गुरचरण खाडिया,दलीप सिंह,अनूप चिंडालिया,विजय चावला, मुकेश बेनीवाल ,नरेश भगवाना, सुनील महरौलिया, राजबीर चिंडालिया, दर्शन शोया,सुदीश कुमार, सुरेश देवी,कमला, ललिता,शुकुंतला, बीना, कविता, सपना,राजबती,दान सिंह आदि ने संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply