HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-30 ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 10 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 09 अगस्त को अपराध शाखा सेक्टर-30  की टीम ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में सचिन(21) निवासी बीपीटीपी फरीदाबाद को वजीरपुर रोड फरीदाबाद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार मुकुल निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद ने थाना खेडीपुल में दी शिकायत में बताया कि 19 मई 2026 को उसने अपनी मोटरसाइकिल अमृता अस्पताल सेक्टर-29 के बाहर खडी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना खेडीपुल में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह गाडीयों पर कपडा मारने का काम करता है, काम पर जाने के लिए उसे मोटरसाइकिल की जरुरत थी, जिस पर उसने मोटरसाइकिल का लॉक तोडकर 19 मई को चुरा लिया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल बेजा गया है।   


No comments :

Leave a Reply