//# Adsense Code Here #//
सीनियर सिटीजन सैक्टर 29 फरीदाबाद ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट स्मार्ट रोड के समीप पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न किया। सैक्टर 29 फरीदाबाद के सीनियर सिटीजन रविन्द्र कुमार मनचंदा, सुबोध नागपाल, हरीश खुराना, सुनीता दहिया, टी सी सागर, सत्यवीर दहिया, लीजा, सुनीता कोंडल,
गीता यादव सभी ने सेक्टर 29 की
स्मार्ट रोड की ग्रीन बेल्ट में चीकू, जामुन, नींबू, आंवला, नीम आदि के पौधे लगाए। अन्य स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सेक्टर 29 फरीदाबाद में पौधरोपण किया। सैक्टर 29 फरीदाबाद के निवासी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने पौधरोपण करते हुए बताया कि आज छायादार और फल वाले पौधे लगाए गए। इस अभियान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नागरिकों एवं सीनियर सिटीजन फोरम के सदस्यों का सराहनीय योगदान एवं सहयोग रहा। सुबोध नागपाल और रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया पौधे हमें शुद्ध आक्सीजन प्रदान कर वातावरण से कार्बन डाई ऑक्साइड सोख कर पर्यावरण प्रदूषण को दूर करते है। उन्होंने कहा कि हम सब को भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि हमें और नेक्स्ट जेनरेशन को शुद्ध पर्यावरण, शुद्ध हवा और शुद्ध पानी प्रचुरता में मिले। मनचंदा ने आह्वान किया कि हर घर में एक छायादार पौधा लगा कर हम वायु प्रदूषण समाप्त कर सकते है। सड़कों के किनारे, नहरों, नालों और नदियों के किनारे सघन वृक्षारोपण से हम वन क्षेत्र बढ़ा कर सुकून का दायरा बढ़ा सकते हैं तथा वायु प्रदूषण से होने वाली बीमारियों को दूर कर सकते है। आज किए गए पौधरोपण में सीनियर सिटीजन फोरम ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सभी अपने उत्तरदायित्वों से बंधे हैं तथा समय समय पर एवं वर्षा के समय में सघन पौधरोपण कर के वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से स्वयं को बचा सकते हैं। पर्यावरण को निरंतर क्षति हो रही है इसलिए हम सभी अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगा कर, पौधों की भली भांति रक्षा कर प्रदूषण से तथा प्रदूषण जनित बीमारियों से बचे रह सकते है और समय की मांग है कि लगाए गए पौधों को विकसित कर हरियाली क्षेत्र को बढ़ा कर समझदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करें।

No comments :