HEADLINES


More

11.01 ग्राम एमडीएमए के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 7 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पु


लिस रिमांड पर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अगस्त 2026 को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली-मथुरा रोड, सेक्टर-37 क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है और नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है।

सूचना के मद्देनजर अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की। पुलिस टीम ने मौके से जोसुआ उर्फ जॉन (41) निवासी लागोस, नाइजीरिया, हाल निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.01 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह एमडीएमए को दिल्ली में किसी व्यक्ति से करीब 20,000 रुपये में खरीदकर फरीदाबाद आया था। वह इस नशा को दिल्ली-मथुरा रोड, सेक्टर-37 के पास किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में था। 

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी जोसुआ उर्फ जॉन पिछले करीब तीन वर्षों से भारत में रह रहा है। 

आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

No comments :

Leave a Reply