HEADLINES


More

युवती ने फंदा लगाकर दी जान: 10 महीने से कारोबारी के मकान में रह रही थी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 5 August 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के सेक्टर-21डी स्थित एक मकान में 23 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नेपाल निवासी कुंति (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21डी पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर-21डी स्थित मकान नंबर-307 में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply