फरीदाबाद में प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी की शिकायतों के बाद नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने एनआईटी जोन के जेडटीओ के खिलाफ जांच कराने के लिए नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। जांच पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
मेयर के मुताबिक प्रॉपर्टी आईडी में सुधार कराने के लिए लोगों से रिश्वत मांगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई लोगों ने इस संबंध में लिखित शिकायतें मेयर और नगर निगम कमिश्नर को भेजी हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने स्वतंत्र जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति को 10 दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट मेयर कार्यालय में सौंपने के लिए कहा गया है।
मेयर ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी सरकार को भी भेजी जाएगी।
गाजीपुर के रहने वाले सुशील ने सीएम और नगर निगम कमिश्नर को दी शिकायत में कहा कि ZTO 3 अशोक ठाकुर और उसके स्टाफ के लोगो के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे लेकर गलत कामों को अंजाम दिया जाता है।
उनकी प्रापर्टी आईडी को गलत तरीके से किसी दूसरे के नाम करने का प्रयास किया गया। जब वो इसकी जानकारी लेने के लिए निगम के ऑफिस पहुंचे, तो उनसे गलत व्यवहार किया गया।

No comments :