HEADLINES


More

फरीदाबाद में CIA से बचकर भाग रहे स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने युवक को कुचला

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में CIA से बचकर भाग रहे स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने एक युवक को कुचल दिया। आरोपियों ने युवक को मारने के लिए करीब 200 मीटर तक उसका पीछा किया। जब युवक सड़क क्रॉस कर भागने लगा, आरोपियों ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही आरोपी कई फीट दूर जाकर गिरा। आरोपियों ने टक्कर मारकर पास के ही एक मकान की दीवार भी गिरा दी। घटना में युवक को गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कॉर्पियो सवारों का शक था- पीड़ित ने CIA को उनके ठिकाने की सूचना दी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक को टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं।

घटना से जुड़ा एक 17 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी स्कॉर्पियो को खेतों के रास्ते दौड़ाता नजर आ रहा हैं। गाड़ी के आगे-आगे कुछ युवक भी बचकर भागते नजर आ रहे हैं। कुछ युवक दौड़कर साइड हट जाते हैं, वहीं पीड़ित परवेज गाड़ी के आगे दौड़ता रहता है।

खेत से निकलते ही गाड़ी रोड पर चढ़ती है। यहां गाड़ी की स्पीड इतनी थी कि वह करीब एक- डेढ़ फीट उछल जाती है। इस 2-3 सेकेंड के पीरियड में स्कॉर्पियो सवार युवक को टक्कर मार देता है।टक्कर लगते ही परवेज उछलकर करीब 5-6 फीट दूर जाकर गिरता है। इसके बाद स्कॉर्पियो टक्कर मारने के बाद एक मकान की दीवार तोड़ देती है।


 

No comments :

Leave a Reply