HEADLINES


More

आलोक मित्तल BPR&D के DG बने:हरियाणा डीजीपी की रेस में भी रहे

Posted by : pramod goyal on : Monday, 6 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में जेल महानिदेशक (DG) आलोक मित्तल अब केंद्र सरकार के साथ काम करेंगे। उन्हें गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) का नया महानिदेशक बनाया गया है। 1993 कैडर के आईपीएस अफसर मित्तल हरियाणा में डीजीपी की रेस में थे।

BPR&D भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सीधी निगरानी में काम करती है। यह संस्था देश भर की पुलिस बलों के ट्रेनिंग, रिसर्च, आधुनिकीकरण और सुधारात्मक प्रशासन की एपेक्स बॉडी है। DG BPR&D का पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह केंद्र और राज्यों के बीच पुलिस नीतियों, तकनीकी विकास तथा क्षमता निर्माण का सेतु का काम करता है।

मित्तल मूलरूप से यूपी के प्रयागराज के हैं। बीटेक और एलएलबी पास मित्तल की 30 जून 2029 में रिटायरमेंट है। 2009 में पुलिस मेडल और 2016 में प्रेजिडेंट पुलिस मेडल मिल चुका है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) चीफ भी रह चुके हैं।


No comments :

Leave a Reply