//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 जुलाई 2026
कार्यालय क्लर्क यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त श्री गौरव अंतिल को दिया आंदोलन का नोटिस प्रशासन पर लगाए शोषण करने के आरोप
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने भोजन अवकाश के समय नगर निगम मुख्यालय के पार्क में एकत्रित होकर
किया विरोध प्रदर्शन आज की अध्यक्षता इकाई के प्रधान रणजीत शुक्ला ने किया एवम् संचालन जिला सचिव अनिल चिंडालिया ने किया आज प्रदर्शन में विशेष रूप से संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत राज्य सचिव एवम् सीवरमैन कर्मचारी यूनियन प्रधान अनूप चिंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर सचिव महेन्द्र कुड़िया जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला, विशाल पारछा सचिव सैनिटेशन स्टाफ यूनियन, हेमवती नंदन बेलदार कर्मचारी यूनियन उपस्थित रहे क्लर्क यूनियन के प्रधान रणजीत शुक्ला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए निगम आयुक्त पर लगाए कच्चे कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप शुक्ला ने कहा कि नगर निगम आयुक्त ने अपने हाथों से हरियाणा सरकार के सेवा सुरक्षा नियम के तहत सभी पात्र कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष की जाॅब सुरक्षा के पत्र दिए और आज खुद ही उन आदेशों को वापस लेकर कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं जबकि यह सभी कर्मचारी 10 सालों से अधिक कार्यरत है यह सभी कर्मचारी को 2014 की पॉलिसी के तहत नियमित किए जाने के पत्र है वही कोर्ट ने भी माना है कि किसी कर्मचारी को किसी संस्थान में यदि 10 साल हो गए हो तो नियमित करना होगा जनाब नियमित करने की बजाए हरियाणा कौशल रोजगार के अनुभवी कर्मचारियों को इधर से उधर तबादला कर रहे हैं यह न्याय पूर्ण नहीं है कच्चे कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और न ही मेडिकल सुविधा दी जा रही है मृतक कच्चे कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी एवम् बकायजात के लिए धक्के खिलाए जा रहे हैं
शुक्ला ने कहा कि नगर निगम आयुक्त महोदय जी नोटिस मिलने के सात दिन के अंदर कर्मचारी प्रति निधि मंडल से वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकाले अन्यथा कार्यालय क्लर्क यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी उनके साथ समर्थन में नगर निगम फरीदाबाद का सभी कर्मचारी होगा जिससे जनहित के कार्य प्रभावित होंगे जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा सौरभ श्रीवास्तव, सचिव क्लर्क यूनियन, कैशियर लोकेश गौर उप प्रधान डेविड नागर उप प्रधान सतीश पहलवान उप प्रधान मीना जी सलाहकार महेंद्र डबास सलाहकार जिले सिंह , संदीप रंगा, सुमित, सहदेव, महिला नेता संगीता, सुमन,रेनू, मनमोहनी दीप्ति व अन्य नेता व कर्मचारी साथी एकजुट हुए

No comments :