//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- थाना खेड़ीपुल क्षेत्र के अंतर्गत जस्सी कॉलोनी स्थित जीन्स धुलाई की फैक्ट्री में लूट करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रौनक वासी गाँव बसंतपुर पल्ला फरीदाबाद के रु
प में हुई है जिसको 17 जुलाई को सेक्टर-29 पुल से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राम सिंह वासी सेक्टर-85 ने थाना खेडीपुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने जस्सी कालोनी में जीन्स धुलाई की फैक्ट्री लगा ऱखी है, जिसमें अजय, हिमांशु व अन्य काफी समय से नौकरी कर रहे है, काम ज्यादा होने की वजह से उसने रोनक व उसके एक अन्य साथी को दैनिक मजदुरी पर बुलाया था, 14/15 जुलाई की रात को उसके पास नौकर अजय का फोन आया कि रोनक अपने साथियों के साथ फैक्ट्री से करीब 2800 जीन्स चुरा ले गया। जिस संबंध में थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी रोनक 4/5 दिन से दैनिक मजदुरी पर फैक्ट्री में काम करने आया था, उसे पैसो की जरुरत थी, जिसके चलते उसने अपने 3 भाईयों व अन्य साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और 14/15 की रात को आरोपी अपने 7/8 अन्य साथियों के साथ टेम्पों लेकर फैक्ट्री पर आया, फैक्ट्री पर अजय व हिमांशु मौजुद थे, जिनके आरोपितों ने हाथ-पैर बांध कर मुंह पर टैप लगा दिया था और वहां से करीब 2800 जीन्स लेकर फरार हो गये। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :