HEADLINES


More

यमुना किनारे अवैध फॉर्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर:बिना स्टे वाले निर्माण हटेंगे

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद मे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) एन्फोर्समेंट विभाग यमुना की तलहटी में बने निर्माणों पर कार्रवाही की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि नदी में बाढ़ आने के कारण यहां पानी भर जाता है। जिससे जन हानि होने का नुकसान रहता है। विभाग के मुताबिक ये बिना किसी परमिशन के बनाए गए है। अभी जहां पर कोर्ट ने स्टे नही दिया हुआ है, वहीं पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला नगर योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि, यमुना किनारे स्थित किड़ावली, इस्माइलपुर, सेहतपुर, अगवानपुर, ददसिया, महावतपुर, चीरसी, भूपानी, लालपुर, भसकौला, मौजाबाद और दलेलपुर सहित कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और फार्म हाउस बनाए गए हैं। ये सभी गांव यमुना से लगते हुए है। ऐसे में जब भी यमुना में पानी आता है तो इन गांव में पानी भर जाता है।

उन्होंने कहा कि साल 2019 में किड़ावली इलाके में फार्म हाउस निर्माण को लेकर 3 एफआईआर भी दर्ज करा चुकी है। अभी जहां पर कोर्ट से स्टे दे दिया गया, वहां पर कार्रवाई नहीं होगी। जिन निर्माणों को स्टे नहीं मिला है। वहां पर कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने करीब 150 फार्म हाउस का चिह्नित किया है, लेकिन कई को कोर्ट से स्टे मिल गया है।


No comments :

Leave a Reply