HEADLINES


More

नौकरी दिलाने का झांसा देकर की गई थी ठगी, एक और आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – अपराध शाखा NIT की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपित को उसके दिल्ली स्थित निवास स्थान से 06 जुलाई को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रतीक कुमार वासी राजनगर पार्ट 1 पालम कॉलोनी दिल्ली हाल राज नगर पार्ट 2 दिल्ली के रूप में हुई है।  जिसको अदालत में पेश कर 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 


पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि प्रतीक कुमार व इसके अन्य साथियों ने दिल्ली में ठेकेदारी पर नौकरी लगवाने के नाम पर आकाश व अन्य की सहायता से लोगों से पैसे लिये थे। प्रतीक के पास ठगी के पैसों में 3,56,000/-रू आये थे।घटनाक्रम में 4 आरोपित आकाश, प्रवेश, सन्नी व गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजीत कुमार निवासी ददसीया, फरीदाबाद की शिकायत पर थाना SGM नगर में 18 मार्च को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपित आकाश वासी नारियाल फरीदाबाद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साले को नौकरी दिलवाने के लिए वर्ष 2023-24 में 3,14,000 रुपये की ठगी की थी। इसके अतिरिक्त अन्य कई और लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।  


No comments :

Leave a Reply