HEADLINES


More

जिला फरीदाबाद ब्राह्मण के प्रधान बृजमोहन बातिश का निधन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान बृजमोहन बातिश का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। बृजमोहन बातिश के निधन से इलाके शोक की लहर है। स्वर्गीय बृजमोहन बातिश  गत 50 वर्षों से सामाजिक कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निवाह रहे थे। गत 5 सालों से वह जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के प्रधान पद पर रहकर समाज कल्याण के कार्यों में जुटे हुए थे और अपनी अंतिम सांस तक अपनी इस महती जिम्मेदारी को निभाते हुए परलोक को गमन कर गए


। स्व. बातिश दिल्ली सरकार में सेवा करते हुए चीफ इंजीनियर के पद से रिटायर हुए थे। वह 80 वर्ष की आयु में भी उर्जावन तरीके से सामाजिक कार्यों में जुटे रहे। इसके अलावा स्व. बातिश 15 गांवों के भी प्रधान थे, जहां पर उन्होंने 15 के गांवों के लोगों को भाईचारे के सूत्र में बांधे रखा। वह दिवंगत आत्मा धार्मिक व सामाजिक ज्ञान से भरी हुई  शख्सियत थी। उनके जाने से ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे एक युग का अंत हुआ हो। श्री बातिश  अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री, पोते-पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके दोनों बेटे अशोक बातिश और जगमोहन बातिश प्राइवेट स्कूल चलाकर क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण की एक झलक उनकी अंतिम यात्रा में देखने को मिली। उनकी अंतिम यात्रा में जिला पलवल व जिला फरीदाबाद की आम से लेकर खास शामिल हुए। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री व बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, सुमित गौड़, कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, टिपर चंद शर्मा, योगेश गौड़, तेज प्रकाश भारद्वाज, फरीदाबाद टैक्स बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट महेश शर्मा, वेदराम शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा पलवल के प्रधान विनोद शर्मा, भूदेव शर्मा,तेजपाल शर्मा,के.एल.वशिष्ठ, नियादर शर्मा, कृष्ण कौशिक आदि ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।


No comments :

Leave a Reply