HEADLINES


More

फरीदाबाद को मिलेंगे हाइटेक विदेशी होज पाइप और हाइड्रोलिक वाहन, अब तंग गलियों में भी पहुंच सकेंगे दमकल कर्मी

Posted by : pramod goyal on : Monday, 13 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। तंग गलियों में आग लगने पर जहां दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पाती, वहां कर्मचारी बेबस अब नजर नहीं आएंगे। सभी जिलों में प्रत्येक चार अग्निशमन वाहनों पर एक हजार मीटर लंबा होज पाइप फीट किया जाएगा।

विदेशी तकनीक पर आधारित पाइप वजन में हलका और लचीला होगा। बीते सप्ताह चंडीगढ़ में राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाइ पावर परचेज कमेटी ने इसकी ख


रीद को मंजूरी दी है।

इस होज पाइप के सहारे दमकल कर्मी शहर की उन तंग गलियों में अंतिम छाेर तक और किसी भी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझा पाएंगे। इसी बैठक में जिला फरीदाबाद के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म युक्त अग्निशन वाहन भी खरीदा जाएगा, यह दोनों सुविधाएं दो महीने बाद फरीदाबाद जिले को मिलने की उम्मीद है।

दमकल विभाग ने वर्ष 2015 में मैप और एक सर्वे रिपोर्ट तैयार किया था। इसका मकसद यह पता लगाना था कि कौन से इलाके में कितनी तंग गलियों वाली काॅलोनियां, रिहायशी बस्तियां, बाजार हैं।

No comments :

Leave a Reply