//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने 5 जुलाई को एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उस से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसकी पहचान असफाक वासी गांव रातन, खगियार बिहार हाल राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार विकाश कुमार निवासी गांव साहुपुरा फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून को उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के बाहर से चोरी कर लिया था। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 5 जून को आरोपित असफाक को सेक्टर-3 एरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

No comments :