HEADLINES


More

पौधारोपण अभियान - लालपुर में छायादार और फलवाले पौधे रोपे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज नहर पार लालपुर गांव में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हरीश चंद्र धमीजा और रविन्द्र कुमार मनचंदा तथा निखिल कुमार का मुख्य योगदान रहा। पौधारोपण करते हुए रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस अभियान में बीस पौधे रोपे गये। आज रोपे गये पौधों में जामुन, पीपल, खजूर, मौसमी, अमलतास, आंवला आदि के पौधे लगाए गए। ये सभी पौधे वन विभाग की नर्सरी एवं रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर उन्नती


स फरीदाबाद के महासचिव सुबोध नागपाल के सहयोग से प्राप्त किए गए। पौधारोपण में तिलपत के सेवानिवृत प्राचार्य हरीश चंद्र धमीजा एवं निखिल कुमार जी का सक्रिय योगदान रहा तथा यह भी विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया कि सभी पौधे वृक्ष बनें और सुरक्षित रहें। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान कैच द रैन के अंतर्गत मानसून में यही प्रयास है अधिक से अधिक पौधे रोप कर उन्हें सुरक्षित रख पाएं ताकि पौधे बड़े हो कर संपूर्ण एन सी आर को स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वच्छ वायु उपलब्ध हो सके तथा सभी लोगों को प्रदूषण से मुक्ति मिल सके। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने हेतु हरीश चंद्र धमीजा, निखिल कुमार, सुबोध नागपाल सहित सभी जनों का सुंदर सहयोग के लिए आभार और धन्यवाद प्रकट किया।


No comments :

Leave a Reply