//# Adsense Code Here #//
क्या फरीदाबाद में यूथ कांग्रेस का कोई संघठन है और अगर है तो उसके पदाधिकारी कौन है। क्योंकि आज तक उन्हें किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल होते नहीं देखा गया है। जबकि पूरे देश में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों में सबसे आगे यूथ कांग्रेस के कर्यकर्ता ही सबसे आगे रहते है
। लेकिन ऐसा फरीदाबाद में नहीं है। यहां यूथ कांग्रेस ने न तो अपने दम पर कोई प्रोटेस्ट किया है और न ही कांग्रेस के अन्य प्रोटेस्टो में नजर आये है।
फरीदाबाद में ऐसे भी कई कांग्रेसी नेता है, तो बड़े आन्दोलनो में भाग लेने से पहले ही अपने आप को हाउस अरेस्ट करवा देते है। ताकि प्रचार भी हो जाये और पुलिस के डंडों से भी बचे रहे। सड़को पर उतरने की बजाय ऐसे नेता केवल जुबानी खर्च से ही काम चला देते है। जबकि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने वाले नेता और कार्यकर्त्ता न तो पुलिस के हाथ लगते है और न ही दिखावा करते है।
No comments :