HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस का गांव खेडीकलां में जागरुकता कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के मार्गदर्शन में थाना बीपीटीपी तथा सामुदायिक पुलिसिंग सेल टीम, फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रूप से गांव खेडीकलां स्थित सामुदायिक भवन में नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) राजीव ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है, जबकि दहेज प्रथा सामाजिक असमानता एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को बढ़ावा देती है। उन्होंने सभी से इन सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को नशामुक्त एवं दहेजमुक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में निरीक्षक सुनीता, प्रभारी, सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद ने महिला सुरक्षा, दहेज निषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराधों एवं सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करे।

इस अवसर पर निरीक्षक प्रदीप,  प्रभारी थाना बीपीटीपी ने भी उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा हमारे युवाओं को कमजोर कर रहा है, जिससे केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरा समाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशा मुक्ति एवं दहेज प्रथा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे । कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।


No comments :

Leave a Reply