HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग सेल ने छात्रों को किया जागरूक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग सेल द्वारा छात्रों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत 16 जुलाई को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मोटूका में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कक्षा आयोजित की गई।


कक्षा के दौरान आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य अनुशासनात्मक गतिविधियों का अभ्यास प्रारंभ कराया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, कानून के प्रति सम्मान तथा पुलिस-जन सहयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य स्टूडेंट पुलिस कैडेट (SPC) कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र सेवा की भावना का विकास करना है, ताकि वे जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।


No comments :

Leave a Reply