HEADLINES


More

फरीदाबाद के युवक की उत्तर प्रदेश में गोलियां मारकर हत्या

Posted by : pramod goyal on : Monday, 27 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक की उत्तर प्रदेश में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। युवक पत्नी और बच्चे के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वाराणसी से लौट रहा था। रविवार रात को फर्रुखाबाद में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुका था।

जैसे ही वह कोल्ड ड्रिंक में नमक डालने लगा कार से आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक को 2 गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान फरीदाबाद के दयालपुर के रहने वाले अरुण हुड्‌डा (32) के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार (24 जुलाई) को अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी में दर्शन करने गए थे। रविवार को वह दर्शन कर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेस-वे से वह हरदोई के सवायजपुर में एक्सप्रेस-वे के कट से उतरे।

इसके बाद फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पहुंचे। यहां ढाबे के पास एक किराना की दुकान पर रुके। कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। अरुण ने कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाला। फिर अपनी पत्नी की ओर बढ़ा दिया। उनकी पत्नी और बच्चा भी गाड़ी से नीचे उतर आए थे।


इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। अरुण को 2 गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर SP मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मॉर्च्युरी में रखवाया।

No comments :

Leave a Reply