HEADLINES


More

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 5 जुलाई। आज सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की तथा मासिक बैठक का संचालन संगठन महासचिव अशोक रावल ने किया।

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में तानाशाही की सरकार चल रही है। जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहे है, लोकतंत्र में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। एसआईआर के माध्यम से बीजेपी की सरकार गरीब, मजदूर, वंचित और इधर-उधर काम धंधे करने वाले लोगों की वोट काटने का काम कर रही है। 
उन्होंने कहा कि बीएलओ को चाहिए कि घर-घर जाकर एसआईआर का फॉर्म भरना चाहिए लेकिन लोग दर- दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने-अपने बूथों पर जाकर लोगों की मदद करें। बीएलए 1 या 2 बनाए गए हैं वो अपनी-अपनी जिम्मेदारी से लोगों के फार्म भरवा कर उनको जागरूक करें ताकि एक भी वोट किसी भी व्यक्ति की कटनी नहीं चाहिए।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है, छात्र पेपर देने जाते हैं समय से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। आज लाखों युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है, छात्रों को ना तो पेपर देने की सुविधा मिल रही है। बार-बार पेपर लीक करके उन लाखों युवाओं का भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार में विकास नाम की कोई चीज नहीं है, मानूसन सीजन से पहले चारों तरफ सडक़े खुदी हुई है, गड्ढे बने हुए हैं। मानसून सीजन सिर पर है, सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है।
जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद में पेयजल की समस्या गहराई हुई है, न तो निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है और न ही एफएमडीए विभाग। लोग विधायकों, पार्षदों के कार्यालय पर चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो रहे है, लेकिन उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। 
उन्होंने नेहरू कॉलोनी में हुई तोडफ़ोड़ की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को बसाने के लिए काम किया था लेकिन भाजपा की सरकार उनको उजाडऩे का काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। अपने-अपने बूथों पर जाकर नि

गरानी करें। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बात करते हुए कहा कि जिनको विधानसभा या ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है, उनके कामों की समीक्षा शीघ्र की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारी से आग्रह किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलकर गरीब, दलित, पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है, कांग्रेस की सरकार बनने पर जो आज भाजपा की सरकार ने लाभकारी नीतियों को खत्म करने का काम किया है,कांग्रेस उनको दोबारा शुरू करने का काम करेगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज बुजुर्ग महिलाएं, बेसहारा विक्लांग लोग पेंशन बनवाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सरल नीति अपनानी चाहिए ताकि हर बुजुर्ग को  सम्मान के साथ पैशन भत्ता मिल सके। 
इस बैठक में अन्य के अलावा पार्टी प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव चौधरी, संगठन महासचिव अशोक रावल, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा,उमेश कौशिक, तिलक नागर, ललित बंसल, जिला सचिव बाबूलाल, रवि युद्ध बीर, झां अनुज शर्मा, दिनेश शर्मा, बिरेंद्र यादव, सरला भामोत्रा, मोसीन खान, पम्मी मान, राहुल नागर, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, अरुण अग्रवाल, नरेन्द्र चौहान, श्याम नायक, राजकुमार यादव, मनोज भाटी, मंगत शर्मा, सुबोध अधाना, दीपक शुक्ला, बलवान पांचाल, हब्बन प्रधान, आजाद खान, हरीश दत्त, धीरज मलिक, मेहर चंद, शैलेंद्र कुमार, मनीष बौद्ध, जुबेर खान, साहिल, रामप्रवेश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply