HEADLINES


More

प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के सामने ही कांग्रेस नेता करते रहे एक दूसरे पर दोषारोपण

Posted by : pramod goyal on : Friday, 31 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंदर और प्रभारी संजय दत्त के सामने ही कांग्रेस नेता न केवल एक दूसरे पर दोषारोपण  करते नजर आये, बल्कि अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कांग्रेस की महिला उम्मीदवार रही नेत्री ने कांग्रेस के अन्य नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कुत्ता जैसे शब्द का प्रयोग किया।  इसके बाद तो कांग्रेस की बैठक में हंगमा हो गया और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने इस कांग्रेस नेत्री को जमकर खरी खोटी सुनाई। बैठक सार्वजानिक स्थान पर न होने के कारण भी कई पुराने नेताओं इससे दूरी बनाकर रखी।  पंजाबियो की उपेक्षा का मुद्दा भी मीटिंग उठाया गया। 

हरियाणा में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर मजबूत करने के लिए आला कमान ने अरसे बाद जिला व ब्लॉक स्तर कांग्रेस संघटन का गठन किया और कांग्रेस के सभी घटकों पुनर्गठन किया।  ताकि चुनावों में भाजपा का ब्लॉक स्तर पर मुकाबला किया जा सके। लेकिन इस पुनर्गठन में न केवल समाज के दूसरे वर्गों विशेषकर पंजाबी समाज की अनदेखी की गई, बल्कि वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े नेताओं को भी दरकिनार कर दिया गया। जिससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस संघठन को मजबूत करने का पार्टी का सपना अभी अधूरा ही माना जायेगा। 

कांग्रेस को अगर भाजपा की तरह पार्टी का जिला से लेकर ब्लॉक लेवल पर मजबूत आधार बनाना है तो समाज के सभी अंगों को साथ लेकर चलना पड़ेगा। 


No comments :

Leave a Reply