HEADLINES


More

वाहन चोर काबू, चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 19 मई को मॉल आफ फरीदाबाद, टाउन नंबर 2 के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 14 जुलाई को मनीष(28) वासी निवासी बसेलवा कालोनी ओल्ड फऱीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार ध्रुव वासी एस.जी.एम नगर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 19 मई को अपने घर से मॉल आफ फरीदाबाद, टाउन नंबर 2 में गया था। मोटरसाइकिल को बाहर खडा किया था, जहां से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली, जिसकी शिकायत पर थाना कोतवाली में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS  सिकरोना की टीम ने 14 जुलाई 2026 को सिकरोना नाका  से मनीष को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है  जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने मॉल आफ फरीदाबाद टाउन नंबर 2 के बाहर तार की मदद से मोटरसाइकिल को लॉक तोड कर चोरी किया था। 


No comments :

Leave a Reply