HEADLINES


More

अरावली में अवैध निर्माण रोकने गए वन अधिकारियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 3 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अधिकारियों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, सरकारी वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। सूरजकुंड थाना पुलिस ने घटना के बाद प आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी ते अनुसार बीते बुधवार को वन दरोगा राजेश और सुरेंद्रपाल नियमित गश्त के दौरान अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ला पहुंचे। यहां अधिसूचित वन क्षेत्र में टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा था। दोनों ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैर-वानिकी निर्माण प्रतिबंधित है और निर्माण कार्य तुरंत बंद कराया।

इसी दौरान निर्माण स्थल पर मौजूद युवक का पिता गजराज भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने अधिकारियों से बहस शुरू कर दी और अपने प्रभाव का हवाला देते हुए निर्माण जारी रखने की बात कही। जब वन विभाग की टीम मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगी तो विवाद बढ़ गया।

वन विभाग का आरोप है कि पिता-पुत्र ने सरकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान वन दरोगा राजेश की सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। साथ ही दोनों अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई।


 

No comments :

Leave a Reply