HEADLINES


More

निगन ने झुग्गियां और पक्के निर्माण किए ध्वस्त, वन विभाग की जमीन से हटाए अवैध कब्जे

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 1 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में नगर निगम की टीम ने बुधवार को जमाई कॉलोनी और आसपास वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। निगम ने करीब 12 जेसीबी मशीनों की मदद से झुग्गियों और अवैध पक्के निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

नगर निगम के लीगल एडवाइजर संदीप आचार्य ने बताया कि वन विभाग की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे किए गए थे। कहीं झुग्गियां बना ली गई थीं तो कहीं पक्के निर्माण खड़े कर दिए गए थे।

संदीप आचार्य ने कहा कि कार्रवाई से पहले सभी कब्जाधारकों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे और स्वयं कब्जा हटाने का पर्याप्त समय भी दिया गया था। इसके बावजूद जब कब्जे नहीं हटाए गए तो निगम को बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि निगम का उद्देश्य केवल जमीन खाली कराना नहीं, बल्कि वन क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में वापस लाना है। कब्जे हटाने के बाद पूरे क्षेत्र से मलबा भी हटाया जाएगा और उसके बाद यहां बड़े स्तर पर पौधारोपण कर दोबारा जंगल विकसित किया जाएगा।


No comments :

Leave a Reply