HEADLINES


More

वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-65 ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने थाना सेंट्रल के एक वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 13 जुलाई को हर्ष कुमार निवासी भागलपुर, बिहार हाल निवासी धीरज नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबुआ कॉलोनी निवासी फैजल खान ने थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 27 जून 2026 को सेक्टर-12 स्थित Pebble Downtown Mall की पार्किंग में खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पर थाना सेंट्रल में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 13 जुलाई 2026 को जाजरू कट, वडोदरा एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी हर्ष कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है  जिसकी पूछताछ में सामने आया कि उसने सेक्टर 12 की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को डुप्लिकेट चाबी की मदद से चोरी किया था।


No comments :

Leave a Reply