HEADLINES


More

शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, पति-पत्नी सहित 5 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- संजय एंक्लेव वासी राजकुमार पांचाल के साथ शादी करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने पति-पत्नी सहित 5 आरोपितों को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से 3 जुलाई को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान दानिश चमन(35), महविश दानिश(27) (महिला) , सचिन(27), संजीव(52), वासी अलीगढ व प्रदीप(34) वासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश  के रूप में हुई है जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सारन में राजकुमार पांचाल की शिकायत पर शादी का झांसा देकर ₹40000 से अधिक की ठगी करने के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसको लडकी देखने के लिए 2/3 बार अलीगढ उत्तर प्रदेश बुलाया गया परंतु उसको लड़की पसंद नहीं आई, फिर उसके फोन पर एक पूजा नाम की लडकी की फोटो भेजी गई, जिसको उसने पंसद किया। 5 सितंबर 2025 को रानी, लड़की पूजा व उसका परिवार अलीगढ से उसके घर भी आया था तथा टीका के 11000 रुपए ले लिये। इसके बाद शादी की प्रकिया के लिए उन्होंने शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये लिये तथा 7 सितंबर 2025 को अलीगढ़ स्थित मंदिर में शादी करने की बात कही। वह 7 सितंबर को मंदिर भी पहुंचा परंतु वहां कोई नहीं आया। इस प्रकार उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

जांच में सामने आया कि बंटी उर्फ़ अविनाश, राजकुमार पांचाल का जानकार था।  राजकुमार पांचाल ने घर की परिस्थितियों को देखते हुए बंटी को अपनी शादी करवाने के लिये कहा था‌। जिस पर बंटी ने अपने जानकार के माध्यम से एक महिला रानी उर्फ लक्ष्मी को शिकायतकर्ता के लिए लडकी देखने बारे कहा था। रानी रिश्ते करवाने का काम करती है। रानी ने 2/3 बार राजकुमार पांचाल को अलीगढ बुलाया।  परंतु ठगी की बात नहीं बनी। फिर रानी ने बंटी के जरिए उसके पास आरोपिता महविस दानिश का फोटो पूजा नाम बताकर भेजा। जिसका फोटो पसंद आने के बाद आरोपित प्रदीप को लडकी का चाचा, संजीव को काका, सचिन को बिचोलिया, दानिश चमन भाई व खुद लडकी की बडी बहन बनकर 5 सितंबर को शिकायतकर्ता के घर फरीदाबाद आई, टीका के नाम पर ₹11000 और शादी की तैयारी के लिए 6 सितंबर को शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये ले लिये। शादी के लिए 7 सितंबर की तारीख निश्चित की गई। इस तरह से ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

उन्होंने बताया कि महिला आरोपिता महविश दानिश, पूर्व में भी इसी प्रकार से ठगी करने के मामलो में 2 बार जेल जा चुकी है वहीं प्रदीप पूर्व में अलीगढ जेल व डासना नोएडा जेल में ठगी के मामलो में जेल में जा चुका है। 

मास्टरमाइंड रानी की तलाश के लिए अपराध शाखा की टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।


No comments :

Leave a Reply