HEADLINES


More

5000 रुपये का ईनामी गिरफ्तार, चोरी के वाहन खरीदता है आरोपी, 25 से 30 चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने का खुलासा

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इरफान वासी गांव नंगला जमालगढ़ पुन्हाना जिला नूंह पर फरीदाबाद पुलिस ने ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था। वह थाना कोतवाली के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित था, जिसको क्राईम ब्रांच AVTS सिकरौना की टीम ने 17 जुलाई को गुप्त सूत्रों की सूचना पर उसके गांव में रेड कर काबू किया है।


इरफान की पुछताछ में 25 से 30 चोरी की अन्य मोटरसाइकिल खरीदने का खुलासा किया है। जिसको  माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपित पर ₹5000 का इनाम घोषित किया हुआ था।

बता दें कि थाना कोतवाली में वर्ष 2024 में विपिन कुमार वासी सारन की शिकायत पर एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस टीम ने आरोपी साकिर को गिरफ्तार किया गया था। साकिर ने इस चोरी की मोटरसाइकिल को 5000 रुपये में इरफान को बेचा था। 


No comments :

Leave a Reply