//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- ट्रैवल एजेंट द्वारा महिला से 48,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने लव गुप्ता(38) वासी SAS नगर पंजाब को गिरफ्तार किया है
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-3 वासी एक महिला ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मई को उसने ‘’ THE TOURING’’ एजेंसी से बाली जाने के लिए 48,000 रुपये में एक टुर पैकेज बुक किया था। जिसके बिल लव गुप्ता( ट्रेवल एजेंट) ने शिकायतकर्ता के पास भेज दिये थे। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने 21 जुन से 26 जुन को बाली जाने वाली महिलाओं के ग्रुप में जोडने को कहा, परंतू लव गुप्ता ने कहा कि फ्लाईट से 2 दिन पहले ग्रुप में जोड़ा जाएगा। 19 जुन को जब शिकायतकर्ता ने उसके पास फोन किया तो उसने फोन नही उठाया फिर शिकायततकर्ता ने एयर इंडिया से अपनी टिकट बारे पता किया तो उसके नाम पर कोई टिकट बुक नही थी। जिस पर उसे ठगी का एहसास हुआ, जिसकी शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम 25 जुलाई को SAS नगर पंजाब से लव गुप्ता निवासी आस्था सिटी पीर निराला SAS नगर पंजाब को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी लव गुप्ता ने ‘’MAKE MY TRIP’’ के माध्यम से शिकायतकर्ता की टिकट बुक की और उसका बिल शिकायतकर्ता के पास भेज दिया परंतू उसने ’MAKE MY TRIP’’ पर 24 घंटे के अंदर फ्लाईट के टिकट की कोई पेमेंट नहीं की, जिस पर टिकट केंसल हो गई और उस टिकट के पैसे आरोपित ने महिला से ले लिये थे। वह बी.बी.ए पास है। उसके खाता में ठगी के 48,000 रुपये आये थे। उसकी जिरकपुर पंजाब में ‘’ THE TOURING’’ नाम से पहले एक ट्रेवल एजेंसी भी थी।
जांच यह भी सामने आया है कि आरोपित ने इसी प्रकार से करीब 5/6 ठगी की और भी वारदातो को अंजाम दिया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :