HEADLINES


More

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने एक सप्ताह में 42 गिरफ्तार, ₹31,63,318/- बरामद, ₹2,85,178/- खातों में फ्रिज

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है। जिसके चलते 27 जून से 3 जुलाई के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, इस दौरान साइबर थानों की टीम ने ₹31,63,318/- बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 8 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 42 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के
का 1 व सेंट्रल के 7 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों की टीम ने ₹31,63,318/-  बरामद किये हैं। इसी प्रकार 163 शिकायतों का निस्तारण कर ₹2,85,178/- खातों में फ्रिज कराये हैं।  यह कार्रवाई 27 जून से 03 जुलाई के बीच एक सप्ताह के दौरान की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गौतम, लक्की कुमार, भीम सिंह, अमन कुमार, दिलखुश बिश्नोई, अरुण, शाहरुख, अंसार, सौरभ सिंह, राजीव आचार्य, बंसीलाल चौधरी, अभिषेक बंसल, अमित, रवि, यश वर्मा,राहत अंसारी, रोनी फिलिप, पैनी हैनरी पावेल, हिमांशु मंडल, शुभम, आकाश, सन्नी,अमित, शैलेन्द्र, आकाश, सचिन, पंकज, अमित, वाजिद, अनिल मिश्रा, विशाल भाटिया, सिद्धांत, कपिल कश्यप, मनप्रीत सिंह, विष्णु यादव, गौरव कुमार, रेहान अहमद, रंजीत, भारती, पुष्पेंद्र मौर्य, जतिन भार्गव व प्रवीण के नाम शामिल है।

उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आजकल ज्यादातर मामलों में शेयर बाजार में निवेश, टेलीग्राम पर टास्क, घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। आमजन बिना परिश्रम के लालचवश अपनी पूंजी को निवेश कर देते हैं और फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें। 


No comments :

Leave a Reply