//# Adsense Code Here #//
वार्ड-40 के लोकप्रिय पार्षद पवन यादव के सतत प्रयासों एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि वार्ड क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इन विकास कार्यों से वार्ड की तस्वीर बदलने के साथ-साथ नागरिकों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
आज दिनांक 17-07-2026 को पार्षद पवन यादव ने अपने वार्ड के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 3 में लगभग ₹2.50 करोड़ की लागत से डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया है। इन आधुनिक लाइटों के लगने से क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व पार्षद राव राम कुमार व बल्लभगढ़ के विधायक मूल चंद शर्मा सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा शक्ति, मातृ शक्ति व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त,
सेक्टर-3 स्थित हुडा मार्केट के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) की योजना भी तैयार कर ली गई है। लगभग ₹2.50 करोड़ की लागत से इस मार्केट का आधुनिक स्वरूप में पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद व्यापारियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा मार्केट का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा।
इसी क्रम में वार्ड-40 के सेक्टर-3 में लगभग ₹1.50 करोड़ की लागत से नए पार्कों का निर्माण एवं हरित विकास कार्य भी कराया जाएगा। इन पार्कों में नागरिकों, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त होगा।
इसके साथ-साथ वार्ड-40 की विभिन्न कॉलोनियों में भी आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग टाइल, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे, ताकि प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों को विकास का समान लाभ मिल सके।
पार्षद पवन यादव ने कहा कि मेरा उद्देश्य वार्ड-40 को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधासंपन्न क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments :