HEADLINES


More

हरियाणा में हर 3 मेडिकल सीटों में से दो सीटें निजी कॉलेजों के पास

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 26 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एमबीबीएस सीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल राज्य में एमबीबीएस की कुल सीटें बढ़कर 2,960 हो गई हैं, जो इस क्षेत्र के राज्यों में सबसे अधिक हैं। लेकिन इन बढ़ी हुई सीटों का सबसे ज्यादा फायदा निजी मेडिकल कॉलेजों को मिला है। राज्य की कुल 2,960 सीटों में से 1,900 सीटें


(करीब 64.2 प्रतिशत) निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं, जबकि 1,060 सीटें (करीब 35.8 प्रतिशत) सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं। यानी हर तीन मेडिकल सीटों में से लगभग दो सीटें निजी कॉलेजों के पास हैं।


नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) हर साल नए शैक्षणिक सत्र से पहले देशभर के मेडिकल कॉलेजों और उनकी सीटों का ब्यौरा जारी करता है। ताजा आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में इस बार 250 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी गई हैं, लेकिन ये सभी सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई गई हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस साल एक भी नई सीट नहीं बढ़ी है। हालांकि पिछले साल सरकार ने सरकारी मेडिकल शिक्षा का भी विस्तार किया था। उस समय कोरियावास और भिवानी मेडिकल कॉलेज में 100-100 नई सीटें बढ़ाई गई थीं। लेकिन इस बार सरकारी कॉलेजों में सीटें स्थिर रहने से सस्ती मेडिकल शिक्षा के विकल्प नहीं बढ़ पाए हैं। हरियाणा में कुल 18 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें आठ सरकारी कॉलेज हैं और 10 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।

No comments :

Leave a Reply