HEADLINES


More

पुराने लडाई झगडे के मामले में 3 और गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 26 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- लंबित मामलों में गिरफ्तारी करने के निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने वर्ष 2025 के एक लड़े झगड़े के मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम में अंकित वासी राजीव कोलोनी सेक्टर-58, यश वासी गांव सिही बल्लभगढ व हर्ष सोलंकी को गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित अक्टूबर 2025 की रात को   सरूरपुर स्थित सब्जी की दुकान पर हुये एक झगडे में शामिल थे। अंकित अपनी स्विफ्ट गाडी लेकर मौका पर गया था। अंकित व यश तेवतिया ने लोहे की रॉड व डंडे से हमला किया था। वहीं हर्ष वारदात में प्रयोग दुसरी स्विफ्ट गाडी में अन्य साथियों को मौका पर लेकर गया था। तीनों आरोपित अपने दोस्त यश डागर के कहने पर उसके साथ मौका पर गये थे। घटनाक्रम में अब तक यश डागर सहित 6 आरोपित गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

गौरतलब है कि ललित सैनी वासी सरूरपुर, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 24 अक्टूबर की रात को वह अपने भाई व साथियों के साथ सब्जी की दुकान सरूरपुर में बैठा था तभी अचानक गाडी व बाईक पर 10/12 लोग लोहे की रोड व लाठी डंडे लेकर दुकान में घुसे और उन पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :

Leave a Reply