HEADLINES


More

अवैध शराब तस्करी के मामलों में 23 गिरफ्तार; 4029 पव्वे, 39 बोतल, 10 अध्धे देशी शराब तथा 52 पव्वे अंग्रेजी, 20 बोतल अंग्रेजी शराब व 27,800रू नगद बरामद

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 11 July 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने 10 जुलाई को विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है।  जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा व थानों की टीम ने 23 मामले दर्ज कर अलग-अलग जगहों से 4029 पव्वे, 39 बोतल, 10 अध्धे देशी शराब तथा 52 पव्वे, 20 बोतल अंग्रेजी शराब व 27,800रू नगद बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के अंतर्गत निवारक कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस ने 10 जुलाई को 23 अवैध शराब तस्करी में संलिप्त आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने रामेश्वर विश्वकर्मा वासी अनखीर को सब्जी मंडी अनखीर के पीछे बने हुए कमरे पर शराब बेचने के मामले में काबू किया है, जहां से 2740 पव्वे देशी शराब यानी 54 पेटी व 40 पव्वे देसी शराब बरामद की गई। 

इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-30 ने आशिफ वासी गांधी कॉलोनी को 20 बोतल अंग्रेजी शराब, अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने तनुज वासी Sgm नगर को 88 पव्वे देशी शराब व 27,800रू, अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने दीपांशु वासी गाँव सूरजपुर जिला गोतम्बुधनगर उत्तरप्रदेश हाल महावीर कॉलोनी फरीदाबाद को 152 पव्वे देशी शराब, अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने संतोष वासी सुन्दर कॉलोनी, फरीदाबाद को 50 पव्वे व अक्षय वासी गाँव सारन, फरीदाबाद को 52 पव्वे देशी शराब, अपराध शाखा ऊचा गांव ने राहुल वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 को 100 पव्वे देशी शराब, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कुलदीप वासी संगम विहार, दिल्ली को 100 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने शिवाजी वासी ऊँचा गाँव जिला ऐटा उतर प्रदेश हाल गाँव नंगला गुजरान फरीदाबाद को 75 पव्वे व 12 बोतल देशी शराब, अपराध शाखा NIT की टीम ने मुकेश वासी गाँव बांस बटौडी जिला रेवाड़ी हाल गाँव मेवला महाराजपुर को 50 पव्वे देशी शराब व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब तथा अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने इशांत वासी NIT, फरीदाबाद को 100 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।


उन्होंने आगे बताया कि थाना स्तर पर भी शराब तस्करों पर कार्रवाई की गई है जिसके अंतर्गत पुलिस चौकी पाली की टीम ने पुरुषभान पाली को 68 पव्वे देशी शराब, पुलिस चौकी सैनिक कालोनी ने राकेश वासी गाँव डांडीसाईं जिला भुवनेशर उड़ीसा हाल गांव नवादा को 11 बोतल देशी शराब, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने अमन वासी संजय कॉलोनी, सैक्टर 23 को 100 पव्वे देशी शराब,थाना एस.जी.एम. नगर ने शिव वासी SGM नगर को 50 पव्वे देशी शराब, पुलिस चौकी टाउन-3 ने राजेश उर्फ राजु वासी संजय कॉलोनी को 49 पव्वे देशी शराब, पुलिस चौकी अनखीर ने राजकुमार वासी जमाई कॉलोनी को 50 पव्वे देशी शराब सहित, थाना सारन ने महावीर वासी सारन जिला फरीदाबाद को 52 पव्वे देशी शराब, थाना कोतवाली ने ईशात वासी NIT को 25 बोतल देशी शराब, थाना ओल्ड ने योगेश वासी भीम बस्ती, ओल्ड फरीदाबाद को 46 पव्वे देशी शराब,  थाना शहर बल्लभगढ ने गोपाल अग्रवाल वासी गाँव मुंडका पूर्वी दिल्ली हाल आर्य नगर बल्लंभगढ़ को 54 पव्वे देशी शराब, थाना सदर बल्लभगढ ने सचिन वासी गांव सोतई को 55 पव्वे व 2 अध्धे देशी शराब व प्रेमसिहं वासी गांव सोतई को 12 पव्वा, 8 अध्धे, 2 बोतल देशी शराब व 4 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने ने बब्लू वासी करावल नगर दिल्ली हाल रामनगर कॉलोनी फरीदाबाद को 54 पव्वे सहित गिरफ्तार किया है।

No comments :

Leave a Reply