//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी
सिकरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विष्णु, निवासी गांव भिडोसा, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 20 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमन कुमार, निवासी शिव एन्क्लेव पार्ट-2, इस्लामपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद की गई।
दोनों मामलों में बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :