//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 13 जुलाई नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति कल 14 जुलाई को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में जनवादी महिला समिति की सैकड़ो कार्यकर्ता भाग लेंगी। यह जानकारी प्रदर्शन की तैयारी करते हुए जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, कमलेश, एंव कमेटी सदस्या नीता ,पूनम, देवकी , शकुंतला, संतरा, सुमन आदि ने संयुक्त रूप से दी। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए महिला समिति ने दो दिन में कई बैठकों का आयोजन किया। जैसा की नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति 27 जून को भी कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन कर चुकी है। इससे पहले 5 जुलाई को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और 6 जुलाई को बड़खल के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पर भी अपना आक्रोश प्रदर्शन कर चुकी है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। यहां के निवासियों में काफी तनाव और घबराहट है। इसका परिणाम देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों की अकाल मौत हो गई है। कल 12 जुलाई को राजेंद्री की मृत्यु हुई थी
आज गिर्राज सिंह की मृत्यु हो गई । 24 घंटे के अंदर दो लो
गों की मृत्यु होने के पीछे मुख्य कारण निगम प्रशासन के द्वारा उनके घरों को तोड़ा जाना है। दोनों की मृत्यु के लिए भाजपा सरकार की अमानवीय और क्रूर नीतियां जिम्मेदार हैं।
यदि शासन- प्रशासन नेहरू कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं करता और उनके घरों को ध्वस्त नहीं किया जाता तो आज इनकी जानें नहीं जाती। जिस दिन से उनके घर तोड़े गए हैं। दोनों परिवारों रात दिन सड़क पर रहने के लिए मजबूर हैं। यहीं पर दोनों की मृत्यु होती है । सरकार की तोड़फोड़ की नीति से लोगों में असुरक्षा और भय का माहौल बना हुआ है। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति हरियाणा सरकार से दोनों परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग करती है । क्योंकि मृत्यु का कारण घरों को तोड़ना है।
तोड़फोड़ की कार्रवाई से सभी लोगों के सपना चकनाचूर हो गए हैं। लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन गायब हो गया। डर के साए में जीवन जीने के लिए यहां के लोग मजबूर कर दिए गए हैं। जिस दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई तब आजतक पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति और सीटू ने दिवंगत राजेंद्री और गिरिराज सिंह के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को इस दुखद घटना से सबक लेना चाहिए। उन्होंने सरकार से नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ बंद करने जिनके घर तोड़े गए हैं।उनको मकान बनाकर उनका उनका पुनर्वास सुनिश्चित करने उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। कमेटी के चैयरमैन विजेंद्र, कमेटी सदस्य रामसिंह, लालचंद, वीरेंद्र सिंह डंगवाल, बलवीर सिंह ने बताया कि कल के प्रदर्शन में आदर्श कॉलोनी, कल्याणपुरी, राहुल कॉलोनी, बापूनगर , जीवन नगर पार्ट -2 और एक सी नगर के निवासी भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
No comments :