HEADLINES


More

पहली ही बारिश में धंसा मंझावली रोड का हिस्सा. 100 करोड़ की सड़क

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 July 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। मंझावली पुल परियोजना 100 करोड़ की लागत से पूरी की गई है। इस परियोजना के तहत खेड़ी पुल से लेकर मंझावली तक सड़क बनी है। सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल खड़े हुए हैं।

बुधवार को हुई वर्षा के बाद मंझावली गांव में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे सड़क भी काफी टूट गई है और वर्षा का पानी सड़क को लगातार खोखला कर रहा है। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है।

अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। इस सड़क पर अंधेरा रहता है। यदि अंधेरे में कोई वाहन इस धंसे हुए हिस्से की चपेट में आ गया तो हादसा हो सकता है। इससे पहले भी सड़क कई जगह से धंस चुकी है।


मंझावली गांव में यमुना नदी पर पुल बन चुका है। नदी पार भी करीब एक किलोमीटर सड़क बन गई है। अब केवल उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर सड़क बनाना बाकी है। इसके बाद आवागमन तेजी से शुरू हो जाएगा।

इस पुल से शहर की सीधी कनेक्टिविटी के लिए करीब 26 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है जो खेड़ी पुल से कनेक्ट है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामप्रकाश ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना मिल गई है। मौके पर कनिष्ठ अभियंता को भेज दिया है। जल्द यहां मलबा डलवा दिया जाएगा। वर्षा के बाद सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।

No comments :

Leave a Reply