//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 16 जून की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दायरा कम करने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया है. एनसीआर के क्षेत्र में को
ई परिवर्तन नहीं होगा. हरियाणा सरकार ने 5 जिलों को इस बाहर करने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि बोर्ड में तय हुआ कि जो एरिया पहले से एनसीआर में है, वही आगे भी रहेगा. हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा किएनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने एक सब कमेटी बनाई है, जो अगस्त 2026 तक अपनी रिपोर्ट देगी. एनसीआर बोर्ड की अगली बैठक दिसंबर महीने में होगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 नमो सिटी के लिए राज्यों से प्रस्ताव मांगा गया है.
दिल्ली में मंगलवार को 42वीं एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की अहम बैठक हुई. इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश, राजस्थान के प्रतिनिधि बी शामिल हुए. इसमें एक बड़ा मुद्दा एनसीआर का एरिया कम करने का था. हरियाणा ने एनसीआर से उसके 5 जिले पानीपत, चरखी दादरी, जींद आदि को बाहर करने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि इसे मंजूरी नहीं मिली. अगर प्रस्ताव मंजूर होता तो दिल्ली एनसीआर का एरिया 100 किमी से कम हो जाता.

No comments :